फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broken out in company store at baddi solan.

आग से कंपनी का स्टोर जलकर राख

Sat, 13 Dec 2014 11:25 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
fire broken out in company store at baddi solan.

परवाणू से सात किलोमीटर दूरी पर मसूलखाना के साईं पैकेजिंग गत्ता उद्योग में आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री का स्टोर जलकर खाक हो गया है। करीब पचास लाख के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। आग शुक्रवार देर रात लगी है। उस समय फैक्ट्री में उत्पादन बंद था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के मुताबिक सूचना मिलते ही घटनास्थल की तरफ दमकल विभाग के वाहन रवाना हो गए। आग काफी अधिक थी। रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। साथ लगते कालका और परवाणू से फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। इसके बाद आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया गया। सुबह तक स्टोर में धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन

50 लाख का नुकसान

fire broken out in company store at baddi solan.

उद्योग मालिक सुरेश सैणी ने बताया कि आग लगने के कारण 50 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में गत्ता आग की भेंट चढ़ गया है। कुछ उपकरण भी जले हैं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के पूरे बंदोबस्त थे, लेकिन अचानक आग ऐसे भड़की कि कुछ समझने और बचाव का मौका ही नहीं मिला।


फायर अधिकारी ब्यास नेगी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां परवाणू से बुलाई गईं। शुक्रवार मध्यरात्रि आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से 50 लाख के नुकसान का अनुमान है, लेकिन नुकसान का आधिकारिक तौर पर आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed