फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire broke out while refilling LPG cylinder, five injured

Himachal: छोटे सिलिंडर में एलपीजी भरते समय आग लगने के बाद धमाका, पांच झुलसे

Sat, 01 Mar 2025 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 06:12 PM IST
सार

 सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस तीन में व्यावसायिक से घरेलू सिलिंडर में गैस भरते समय आग भड़क गई और जोर का धमाका हुआ। 

विज्ञापन
Fire broke out while refilling LPG cylinder, five injured
एलपीजी रिफिल करते भड़की आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस तीन में व्यावसायिक से घरेलू सिलिंडर में गैस भरते समय आग भड़क गई और जोर का धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चियां, दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घायलों को बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया।। इसके बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पांचों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। गैस लीक होना धमाके का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बद्दी के फेस तीन के मकान नंबर 36 में शनिवार सुबह 8:30 बजे यह हादसा हुआ। वाहन चालक दुष्यंत भारत गैस के व्यावसायिक सिलिंडर से गैस को छोटे सिलिंडर में शिफ्ट कर रहा था। अचानक गैस लीक हो गई। इस दौरान मकान में एक महिला राजवती जोत जला रही थी। जैसे ही गैस लीक हुई तो आग जोत से पूरे कमरे में फैल गई और धमाका हो गया। धमाका होने के साथ ही कमरे का दरवाजा खुल गया। इससे काफी गैस बाहर निकल गई, अन्यथा हादता और भयानक हो सकता था।
विज्ञापन


आग से मकान के अंदर रहने वाली राजवती (60) पत्नी जगबीर, मीना (30) पत्नी राज कुमार, दो बेटियां साक्षी (12) व पीहू (10) तथा ट्रक का चालक दुष्यंत बुरी तरह से झुलस गए। राज कुमार उस समय घर पर नहीं था, वह गैस की सप्लाई करने जा रहा था। आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने तक आग बुझ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने गैस शिफ्ट कर रहे ट्रक चालक दुष्यंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। -अशोक वर्मा, एएसपी, बद्दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed