Hamirpur: चकमोह में दो बीपीएल परिवारों समेत तीन घर आग लगने से राख, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान
तीन परिवारों के मकान जले हैं, उनमें से दो बेहद गरीब परिवार हैं जो की बीपीएल श्रेणी में आते हैं, जबकि एक परिवार का मुखिया चकमोह बाजार में सब्जी की दुकान करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के तहत चकमोह गांव में भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां रविवार देर रात आगजनी से दो बीपीएल परिवारों के मकान समेत तीन आशियाने जलकर राख हो गए हैं।
देर रात अग्निशमन विभाग हमीरपुर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया गया है। इस घटना में प्रभावित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तीन परिवारों के मकान जले हैं उनमें से दो बेहद गरीब परिवार हैं जो की बीपीएल श्रेणी में आते हैं, जबकि एक परिवार का मुखिया चकमोह बाजार में सब्जी की दुकान करता है।
चकमोह गांव में ये मकान चकमोह निवासी राज कुमार, ज्ञान चंद और ठाकुर दास के हैं, जोकि आग की चपेट में आए हैं। हालांकि आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आग लगने की भनक मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन आज इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल था।
ऐसे में सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सोमवार सुबह तक आग पर काबू पाने के लिए जुटे रहे। देर रात ही बड़सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्यों को भी जांचा व प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।