{"_id":"f85809831e93b766e127baa863da6145","slug":"fire-broke-out-in-tanda-medical-college-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी के हॉस्टल में आग, दो प्रशिक्षु बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएमसी के हॉस्टल में आग, दो प्रशिक्षु बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज के इंटरनल हॉस्टल के एक कमरे में वीरवार देर शाम करीब सवा आठ बजे आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों के शोर मचाने के बाद आसपास सेवाएं दे रहा स्टाफ मौके पर पहुंचा और प्रशिक्षु चिकित्सकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस बीच दो प्रशिक्षु बेहोश भी हो गए। बाद में उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा कि हॉस्टल में 50 के करीब प्रशिक्षु चिकित्सक रहते हैं। उधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। देर शाम आग लगने के बाद स्टाफ ने पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर देखते ही देखते इसने भयंकर रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
बाद में तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने पहले एक गाड़ी घटनास्थल पर भेजी। आग भयंकर होने के कारण दूसरी गाड़ी भी भेजनी पड़ी। एमएस डा. दिनेश सूद ने बताया कि आग से हॉस्टल का एक कमरा जल गया है। प्रधानाचार्य अनिल चौहान ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन