फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire broke out in official residence of SP-CM security in Shimla

Shimla Fire: शिमला में एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 17 Apr 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Apr 2023 10:30 AM IST
सार

शिमला के बालूगंज थाना इलाके में एडवांस स्टडी के पास एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में आग लगने की घटना हुई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in official residence of SP-CM security in Shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत एडवांस स्टडी के पास एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में रविवार रात को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अग्निकांड में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। इस सरकारी आवास में रेनोवेशन का कार्य चल रहा था तथा एसपी सीएम सिक्योरिटी डॉक्टर शिव कुमार ने अभी यहां शिफ्ट नहीं किया था। बुर्ज कॉटेज काफी पुराना सरकारी आवास है। इसकी पहली मंजिल में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। 
विज्ञापन


बालूगंज अग्निशनम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एडवांस स्टडी चौक के पास बुर्ज कॉटेज में रात करीब 2 बजे आग लग गई। आग बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा माल रोड और छोटा शिमला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। तीन फायर टेंडरों की मदद से सुबह 5 बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालूगंज अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि 30 लाख की संपति को जलने से बचाया गया है।  उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed