{"_id":"602222b286675862a9763182","slug":"fire-broke-out-in-house-person-burnt-alive-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मकान में भड़की आग, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मकान में भड़की आग, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
Tue, 09 Feb 2021 06:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बुजुर्ग जिंदा जला।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भजोत्रा पंचायत के सरोटी गांव में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान मस्त राम (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घर बुधिया राम का है। मस्त राम बुधिया राम का पड़ोसी है। दोनों देर रात तक पार्टी कर रहे थे। बुधिया राम घर में अकेला ही रहता है लेकिन घटना के बाद से लापता है। आग लगने के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मकान मालिक की तलाश जारी है। वहीं, इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति भी राख हो गई है। हालांकि, ग्रामीणों ने एक गोशाला को जलने से बचा लिया है।
विज्ञापन
बता दें प्रदेश के चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में मकान में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते 26 जनवरी को ही कुल्लू जिले में कमरे में अकेला सो रहा एक बुजुर्ग आग लगने से जिंदा जल गया था। जानकारी के मुताबिक 82 वर्षीय ढाले राम पुत्र संगत राम कमरे में अकेला सो रहा था। परिजन मकान के अन्य कमरों में थे। इसी तरह बीते 21 जनवरी को कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के बहुगुना गांव में वोट डालने घर आए व्यक्ति की मकान में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। गड़सा के बहुगुना निवासी राजू (43) पत्नी और बच्चों को लोहड़ी के त्योहार पर ससुराल छोड़ने मंडी गया था। मतदान के चलते वह अकेला ही घर आ गया।
विज्ञापन