आग से मकान राख, एक जिंदा जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला गांव के थापासारिंग में दो मंजिला मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आगजनी में मकान की उपरी मंजिल के दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। सांगला निवासी कृष्ण प्रकाश नेगी के थापासारिंग दोगहरी में अचानक रात करीब ढाई बजे आग लग गई।
उपरी मंजिल के दो कमरे पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गए। मकान में ठहरे चौकीदार धन बहादुर को जब आग लगने की भनक लगी तब उपरी मंजिल के दो कमरे धूं धूं कर जल रहे थे। पता चलते ही चौकीदार ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों को बाहर निकाला। जबकि चौकीदार के पास 65 वर्षीय राम बहादुर नेपाल से मेहमान बनकर शनिवार को सांगला के थापासारिंग पहुंचा था।
आग की लपटों में घिर गया
राम बहादुर साथ लगते कमरे में सो रहा था कि अचानक तेज आग की लपटों में आने से वह आगजनी का शिकार हो गया। आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय बाजार सांगला, थापासरिंग, शुदोसारिंग, रामबाजार, पुदोनाला, कोरखायो सहित कई अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने एक के बाद एक हाथ बढ़ाकर साथ के लगते नाले के पानी से दोगरी को पूरी तरह जलने से बचाया।
लोगों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ दोगरी के नीचले कमरों में रखे 20 पशुओं को बाहर सुरक्षित निकाला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचें। तहसीलदार सांगला एसएल नेगी ने कहा कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपए जारी किए जा रहे हैं।