फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire broke out in fourth floor of cottage in Manali, loss of six lakhs

मनाली में कॉटेज की चौथी मंजिल में भड़की आग, छह लाख का नुकसान

Wed, 05 Feb 2020 04:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
fire broke out  in fourth floor of cottage in Manali, loss of six lakhs
कॉटेज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते अलेउ गांव में बुधवार दोपहर को एक चार मंजिला कॉटेज की चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


 अग्निशमन विभाग मनाली के अग्निशमन अधिकारी धनंजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को करीब एक बजकर 47 मिनट पर उनको आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो अग्निशमन वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किए और तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। कॉटेज की चौथी मंजिल पर आग लगने से इसे बुझाना किसी चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन


कहा कि आग बुझाने से गौतम नामक कॉटेज की अन्य तीन मंजिलों को सुरक्षित बचाया गया है। आग की घटना के दौरान चौथी मंजिल में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में आग कैसे लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि आग से चौथी मंजिल के तीन कमरे जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बिस्तर के साथ टीवी और छत जल गई है। कहा कि छह लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसके अलावा 70 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कॉटेज में आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग पर अब काबू पाया गया है। आग कैसे लगी पुलिस जांच कर रही है। 


तीन दिन में आग की घटनाओं से लाखों की संपत्ति राख
जिला कुल्लू में पिछले तीन दिनों से लगातार आग की घटनाएं सामने आने से लोग सहम गए हैं। दो फरवरी को शमशी में एक गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। चार जनवरी को लारजी में लोनिवि का आठ कमरों का रेस्ट हाउस जलने से बाच-बाल बच गया। रेस्ट हाउस की किचन जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद पांच फरवरी को मनाली के अलेउ में एक कॉटेज जलने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed