{"_id":"5d5bcd598ebc3e899507d099","slug":"fire-broke-out-in-child-care-unit-of-regional-hospital-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से चाइल्ड केयर यूनिट में लगी आग, बाल-बाल बचे छह नवजात शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से चाइल्ड केयर यूनिट में लगी आग, बाल-बाल बचे छह नवजात शिशु
Tue, 20 Aug 2019 04:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चाइल्ड केयर यूनिट में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा होने से टल गया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों के साथ-साथ तीमारदार की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली उपकरणों को आग लगने से नवजात बच्चों की जान को भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि इस घटना में किसी भी बच्चे, तीमारदार और स्टाफ सदस्यों को किसी भी प्रकार का जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चाइल्ड केयर यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने से आईसीयू में बिजली उपकरण जल गए। हालांकि घटना के दौरान अति संवेदनशील यूनिट में करीब छह नवजात थे।
विज्ञापन
गनीमत रही कि यूनिट में ड्यूटी पर तैनात नर्स और बच्चों के तीमारदारों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के बाद एकाएक मशीनों में रखे नवजातों को नर्सों सहित तीमारदारों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अस्पताल के एमएस डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया शिशु वार्ड में आग लगने की सूचना मिली है। कोई हताहत नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट ही आग का कारण माना जा रहा है।
सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने बताया कि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई थी। लेकिन इस घटना में कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, आगे से शॉर्ट सर्किट की घटना न हो, इसके लिए भी उचित प्रबंधन किए जाएंगे।