फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in a three room house in Nathpa Khas, two people of Nepali origin burnt alive.

Himachal News: किन्नौर के नाथपा खास में अग्निकांड, मकान में आग लगने से नेपाल मूल के दो मजदूर जिंदा जले

Wed, 24 Jan 2024 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 07:32 PM IST
सार

जिला किन्नौर के नाथपा खास में मंगलवार रात को तीन कमरों का एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में नेपाल मूल के दो लोग जिंदा जल गए। 

विज्ञापन
Fire broke out in a three room house in Nathpa Khas, two people of Nepali origin burnt alive.
नाथपा खास में तीन कमरों के मकान रात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के नाथपा खास में मंगलवार रात को तीन कमरों का एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में नेपाल मूल के दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए शव इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला भेज दिए हैं। पुलिस थाना भावानगर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारण पता कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाते तो पूरा नाथपा गांव आग की जद में आ जाता। ग्रामीणों की चौकसी और सजगता से बड़े हादसे को टाला जा सका। मंगलवार रात करीब आठ बजे निचार खंड के नाथपा खास गांव में दोफली नंद के घर में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


लकड़ी से बने इस घर में तीन कमरे थे, जो देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय ग्रामीणों को जैसे ही आग लगने का पता चला तो सभी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर ग्रामीण घर के अंदर गए तो देखा भीतर दो नेपाल मूल के लोग जिंदा जले हुए थे। आग की इस घटना में मनोरंजन (45) और नंद लाल (42) की मौत हो गई। दोनों मजदूरी करते थे और दोफली नंद के घर में पिछले दो माह से रह रहे थे। बुधवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी नरेश शर्मा और भावानगर की एसडीएम बिमला वर्मा ने मौके का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि इस घटना में करीब 15 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। पुलिस छानबीन पूरी होने के बाद ही राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed