{"_id":"646e20bee7ca85def9095dd6","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-the-driver-saved-his-life-like-this-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चलती कार में भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चलती कार में भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान
Wed, 24 May 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 May 2023 08:05 PM IST
सार
प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के समीप हाईवे पर चलती कार में अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि कार चालक ने आग लगते ही बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
चलती कार में भड़की आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के समीप हाईवे पर चलती कार में अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि कार चालक ने आग लगते ही बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह अग्निशमन जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4:00 बजे कार चालक संजीव कुमार पुत्र टेकचंद गांव नैनी डाकघर मुंडखर भोरंज पंडोह के खोती नाला के समीप नेशनल हाईवे पर कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
अचानक कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पंडोह थाना व अग्निशमन केंद्र पंडोह को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस उपाधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन