फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire brigade home gaurd died due to suffocation

इतनी दर्दनाक मौत कि पढ़कर दिल दहल जाएगा

Mon, 11 Aug 2014 08:13 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
fire brigade home gaurd died due to suffocation

कुएं में गिरी गाय को बचाने नीचे उतरे होमगार्ड की दम घुटने से मौत हो गई। घटना नूरपुर की कंडवाल पंचायत के लखनपुर गांव की है। कुआं काफी गहरा था। आक्सीजन की कमी के कारण होमगार्ड जवान का नीचे दम घुट गया। उसकी कुएं के अंदर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। होमगार्ड को निकालने के लिए धर्मशाला से फायर ब्रिगेड की टीम मंगवाई गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होमगार्ड जवान संजीव कुमार पुत्र नसीब सिंह वासा जाच्छ, कांगड़ा का रहने वाला था।

हाथ से रस्सी छूटी, दलदल में जा गिरा

fire brigade home gaurd died due to suffocation

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर गांव के दविंद्र सिंह की गाय सोमवार को कुएं में गिर गई। दविंद्र ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही गाय की मौत हो चुकी थी।

गाय को निकालने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मचारी संजीव कुमार को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा गया। कुआं काफी गहरा था। काफी नीचे उतरने के बाद संजीव छटपटाने लगा। उसके हाथ से रस्सी छूट गई और नीचे दलदल में जा गिरा। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इससे पहले की दूसरे कर्मचारी कुछ कर पाते संजीव मर चुका था।

उसे कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलते ही एसडीएम अश्वनी सूद, डीएसपी मनोज जोशी, थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान तथा कंडवाल चौंकी के प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे।

लोगों की मदद से बाहर निकाला शव

fire brigade home gaurd died due to suffocation

इसी बीच संजीव कुमार को बाहर निकालने के लिए धर्मशाला से भी फायर बिग्रेड की टीम मंगवाई गई। फायर बिग्रेड के अन्य जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से संजीव को कुएं से बाहर निकाला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल लाया गया। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 में कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

खड्ड में बह गई महिला

fire brigade home gaurd died due to suffocation

सुलह के पास न्यूगल खड्ड के अचानक बढ़े जलस्तर में एक महिला की बह गई जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला और व्यक्ति को बचा लिया गया है। महिला का शव बरामद कर लिया है। दोनों महिलाएं खेत से घास लाकर न्यूगल खड्ड पार कर रहीं थी। व्यक्ति भी खड्ड पार कर रहा था।

सोमवार सुबह सुलह व परौर के साथ लगती न्यूगल खड्ड के उस पार अपने खेत से घास काट कर से दो महिलाएं अपने घर परौर जा रही थीं। इस बीच अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया।

इसे देख एक महिला तिलकां देवी पत्थर पर चढ़ गई, लेकिन दूसरी महिला रीना देवी निवासी परौर को इसका मौका नहीं मिला और वह तेज बहाव में बह गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव

fire brigade home gaurd died due to suffocation

महिला का शव दो किलोमीटर दूर पनापर के पास बरामद किया गया है। खड्ड पार कर रहा जोगेंद्र कुमार भी अचानक बढे़ जलस्तर में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।

खड्ड में फंसे महिला व युवक को स्थानीय लोगों तथा भवारना पुलिस व अग्निशमन विभाग पालमपुर की टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि खड्ड में बहने से रीना देवी की मौत हो गई है।

उसका शव पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया है। खड्ड में फंसी एक अन्य महिला व व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed