फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire Brigade department shimla didn't know the status of hydrants

राजधानी में कितने हाइड्रेंट दुरुस्त, दमकल को नहीं पता

Wed, 08 Oct 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Oct 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
Fire Brigade department shimla didn't know the status of hydrants

राजधानी शिमला में आगजनी से निपटने के लिए प्रशासन की अभी तक कोई तैयारी नहीं। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में कितने फायर हाइड्रेंट ठीक हैं, इसकी महकमे को जानकारी ही नहीं है। दिवाली नजदीक है, इस दौरान आग लगने का अंदेशा अधिक रहता है।

विज्ञापन


वहीं विभाग से पूछने पर जवाब मिला कि घनी आबादी वाले इलाके में कितने हाइड्रेंट हैं, इसके बारे में तो वह बता सकते हैं लेकिन कितने ठीक और खराब हैं इसका कोई ब्योरा उनके पास नहीं है। अग्निशमन महकमे का दावा है कि नगर निगम के साथ मिलकर हाइड्रेंट की जांच जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


हकीकत में आगजनी की घटना से निपटने के लिए लगाए गए अधिकांश फायर हाइड्रेंट निष्क्रिय हैं। ब्रिटिश हुकूमत के दौरान लगाए अधिकांश हाइड्रेंट या तो सड़कों की मेटलिंग करते समय नीचे दब गए या वह काम के नहीं रहे हैं। ऐसे में अगर शहर में आग लग जाए तो उस पर जल्द काबू पाना मुमकिन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की आग से सुरक्षा को लेकर अंग्रेजों ने यहां पर 450 फायर हाइड्रेंट लगाए थे। यह हाइड्रेंट अंग्रेजों ने सुनियोजित तरीके से कम फासले की दूरी में लगाए थे ताकि हादसे के समय आग लगने पर इन्हें प्रयोग में लाया जा सके। नगर निगम शिमला ने इन फायर हाइड्रेंटों की उपयोगिता को न समझते हुए इन्हें बेकार ही पड़े रहने दिया है।

यही नहीं सड़क के रिपेयर कार्य के चलते निगम ने अधिकांश को सड़क के नीचे ही दबा दिए। इस समय शहर में करीब 111 फायर हाइड्रेंट निष्क्रिय पड़े हैं। निगम ने भी कभी इन फायर हाइड्रेंटों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई।

घनी आबादी में कितने हाइड्रेंट
लोअर बाजार -16, मालरोड 52, मिडिल बाजार 5, सब्जी मंडी 9, रामबाजार- कृष्णानगर में 33, जाखू यूएस क्लब 24 , लक्कड़ बाजार 8 , अनाडेल कैथू में 49 हाइड्रेंट लगे हैं। लेकिन इनमें से कितने सही है और कितने खराब हैं इसकी जानकारी नगर निगम और अग्निशमन महकमे के पास नहीं है।


दिवाली से पहले दुरुस्त होंगे: शर्मा
अग्निशमन महकमे के सब फायर अफसर महेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के साथ मिलकर सभी हाइड्रेंट चेक करने के लिए एक संयुक्त टीम बनाई जा रही है। दिवाली से पहले इन्हें दुरुस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed