{"_id":"5e914dbc8ebc3e76c83e2c1d","slug":"fire-breaks-out-in-salooni-sub-division-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से तीन मंजिला मकान जल कर हुआ राख, 20 लाख का नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से तीन मंजिला मकान जल कर हुआ राख, 20 लाख का नुक्सान
Sat, 11 Apr 2020 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
मकान में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की ग्राम पंचायत स्नूंह के भांदल गांव में आग की चपेट में आने से तीन मंजिला मकान राख हो गया। मकान में रहने वाले तीन परिवारों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सामान भी मकान के साथ जलकर राख हो गया जिससे करीब बीस लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। आग लगने से मकान से उठने वाली लपटों को देख कर ग्रामीण मौके पर पहुंचें उन्होंने प्रभावितों का सामान बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
आग की बढ़ती लपटों से अन्य घरों को भी खतरा उत्पन्न होता देख ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी और मिट्टी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद सलूणी, तीसा, सुरंगानी, चंबा से भी अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर रवाना हुई। सलूणी से पहुंचने वाली अग्निशमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाने संबंधी कार्य आरंभ किया। वहीं, सलूणी प्रशासन की ओर से तीन प्रभावित परिवारों को 40-40 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
भांदल गांव में कर्फ्यू के चलते रोजमर्रा की तरह सुरिंद्र सिंह, मान सिंह व देसराज पुत्र चतरो राम अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। सुबह नौ बजे के करीब अचानक तीन मंजिला मकान की छत पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मकान की छत्त से उठने वाले धुंए को देख परिवार के लोगों को इस बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
मकान में आग लगने की बात सुन कर परिवार के सदस्यों ने घर में रखा सामान बाहर निकालना शुरू किया। वहीं, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर परिजनों की मदद की। लेकिन, आग काफी फैल रही थी। जिससे गांव के अन्य घरों को भी खतरा उत्पन्न हो रहा था। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल कर आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से मकान में भड़की आग को बुझाना शुरू किया।
काफी देर तक दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही। तब जाकर मकान में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय कुमार धीमान, डीएसपी रामकरण राणा, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, पंचायत समिति उपाध्यक्ष योग सिंह गौतम, प्रधान फारूक बट्ट, उप-प्रधान मदन कुमार मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि भांदल में आग की चपेट में आने से तीन मंजिला मकान राख हुआ है। प्रभावित तीन परिवारों को 40-40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। नुक्सान का पूरा आकलन तैयार होने के बाद परिवारों को अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी।