{"_id":"62ff358a2ee2e86d250cad21","slug":"fire-breaks-out-in-hotel-in-thunag-bazaar-loss-of-five-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire Mandi: थुनाग बजार में ढाबे में भड़की आग, एक झुलसा, पांच लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire Mandi: थुनाग बजार में ढाबे में भड़की आग, एक झुलसा, पांच लाख रुपये का नुकसान
Fri, 19 Aug 2022 12:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:33 PM IST
सार
सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग बजार में शुक्रवार सुबह आग लगने से ढाबा जल गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ढाबे में भड़की आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग बजार में शुक्रवार सुबह आग लगने से ढाबा जल गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ढाबा मालिक मोहर सिंह ने बताया कि ढाबे में उनका बेटा गोपाल सिंह सुबह ऊपरी मंजिल में खाना बना रहा था, जिसके चलते आग लग गई।
विज्ञापन
वहीं, आग बुझाते समय बेटे के हाथ में जल गए। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन