{"_id":"617fa2d79ecb135511440495","slug":"fire-breaks-out-in-electrical-equipment-shop-at-chintpurni-una-loss-of-20-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी: बिजली उपकरणों की दुकान में भड़की आग, 20 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी: बिजली उपकरणों की दुकान में भड़की आग, 20 लाख का नुकसान
Mon, 01 Nov 2021 01:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं(ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:48 PM IST
सार
चिंतपूर्णी से चार किलोमीटर दूर चलाली में सोमवार सुबह एक बिजली उपकरणों की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान में कई महंगे बिजली उपकरण भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
बिजली उपकरणों की दुकान में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी से चार किलोमीटर दूर चलाली में सोमवार सुबह एक बिजली उपकरणों की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान में कई महंगे बिजली उपकरण भी जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जब चलाली में सड़क किनारे एमएस ट्रेडिंग कंपनी नाम की इलेक्ट्रिकल की दुकान के अंदर से धुंआ निकलने लगा तो साथ ही ठहरे किरायेदारों ने इस बारे दुकान मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद दुकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा और चिंतपूर्णी फायर बिग्रेड को फोन किया। अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और दुकान के अंदर रखे कुछ सामान को भी सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत ये रही है कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो साथ ही तीन अन्य दुकानें, गोदाम और खड़ी कार भी जलकर राख हो जाती।
विज्ञापन
उधर, दुकान के मालिक अरमिल कुमार ने बताया कि आग से दुकान का आधे से ज्यादा सामान जल गया है और करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। देहरा थाना के एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चिंतपूर्णी अग्निशमन विभाग की टीम में चालक पवन कुमार, होमगार्ड मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, अजित कुमार ने प्लाटून कमांडर पूर्ण सिंह के आदेश मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग से करीब एक कार सहित 50 लाख का नुकसान होने से बचा लिया।
विज्ञापन