फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in cosmetic industry in solan

कॉस्मेटिक उद्योग में आग से करोड़ों का नुकसान, दमकल कर्मी झुलसा

Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cosmetic industry in solan

शहर के सेक्टर पांच में स्थित एक दो मंजिला कास्मेटिक उद्योग में देर रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। इससे उद्योग को करोड़ों की क्षति हुई है। आग में पहली और दूसरी मंजिल में रखे कच्चे और तैयार माल के साथ लाखों की मशीनरी भी स्वाह हो गई है। आग बुझाते रेस्क्यू के दौरान अग्निशमन विभाग का जवान महेंद्र शर्मा 15 फीट गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इस घटना में 5 से 7 करोड़ तक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग का दल मौके पर पहुंच गया था। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि शुक्रवार दोपहर तक उद्योग से धुआं निकलता रहा। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियां पानी लगी। लेकिन इसके बावजूद भी आग बुझा नहीं सकी। कालका और बद्दी से भी फायर टेंडर मंगवाने पड़े।

विज्ञापन

प्लांट हेड को मिली सूचना

Fire breaks out in cosmetic industry in solan

सेक्टर पांच में स्थित कॉस्मेटिक उद्योग कोरल हेल्थ केयर में करीब 12 बजे स्टोर से धुआं निकलने लगा। इसके बाद उद्योग में ड्यूटी में तैनात सुुरक्षा कर्मी ने इसकी सूचना प्लांट हेड को दी। फिर सभी ने मौके पर पहुंचकर पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उद्योग में आग लगातार भड़कती रही। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग परवाणू को दी।

50 कर्मचारियों की शिफ्ट थी ऑफ
उद्योग में आग लगी है वहां पर करीब 50 कर्मचारी कार्य करते हैं। घटना के दौरान उद्योग में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके कारण यहां पर जान माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

आग पर काबू पाते एक घायल
फायर ऑफिसर परवाणू बंसी राम भाटिया ने बताया कि रात 12 बजे के बाद आग लगी थी। 5-7 करोड़ के नुकसान का अंदेशा है। भड़कती आग को फैलने से तो रोका लेकिन दोपहर तक पूरी तरह से आग बुझ नहीं सकी। आग पर काबू पाने के दौरान विभाग का एक जवान भी घायल हुआ है। प्रारंभिक चरण में ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्टसर्किट से लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed