फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire breaks out at shop in lakkar bazar shimla himachal pradesh

Shimla: लक्कड़ बाजार में बेकरी की दुकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Sat, 06 May 2023 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 May 2023 06:42 PM IST
सार

बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क गई। जैसे ही दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक यहां पर फ्रिज, शेल्फ, सीलिंग व वायरिंग जल गई थी।

विज्ञापन
Fire breaks out at shop in lakkar bazar shimla himachal pradesh
दुकान में आग से जला सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित एक बेकरी की दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। आग के चलते दुकान में रखा बेकरी का सामान खराब हो गया है। आग की इस घटना में करीब चार लाख का नुकसान आंका गया है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है, इसका पता जांच के बाद ही पता लग पाएगा। मामला लक्कड़ बाजार का है। यहां पर सुबह के समय एक बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क गई।

विज्ञापन


दुकान से बाहर निकलते धुएं से यहां से आवाजाही कर रहे लोग घबरा गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को 7:10 मिनट पर दी। स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम ने बताया कि एक मिनट के भीतर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी के पाइप बिछाए गए। दूसरी टीम ने दुकान का ताला तोड़ा और पानी से आग बुझाने का काम शुरू किया। जैसे ही ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक यहां पर फ्रिज, शेल्फ, सीलिंग व वायरिंग जल गई थी।
विज्ञापन


वहीं आग के कारण बंद दुकान के अंदर फैले धुएं के कारण रखे केक और बिस्किट समेत अन्य अन्य खाद्य पदार्थ खराब हो गया। आग की इस घटना में चार लाख का नुकसान हुआ है। लेकिन जांच के बाद ही इसका असली पता लग पाएगा। उधर, आग पर काबू पाने के बाद विभाग की टीम करीब सवा आठ बजे लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed