{"_id":"5cc2bce6bdec2214323f5c11","slug":"fire-breaks-out-at-house-of-chairman-of-municipal-council-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद अध्यक्ष के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद अध्यक्ष के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Fri, 26 Apr 2019 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Apr 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर में नगर परिषद अध्यक्ष के मकान में आग लग गई। इससे एक कमरा सामान समेत जलकर राख हो गया। आग लगते ही यहां अफरातफरी मच गई। इसको देखकर लोग मौके पर मदद के लिए दौडे़। साथ ही अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग की इस घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 50 लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि वार्ड नंबर 6 के खोरीरोपा में रामकृष्ण महंत के मकान में आग लगी है।
विज्ञापन
इसके बाद प्रशामक राज कुमार, प्रीतम सिंह, टेक चंद, चालक अमर चंद, हेम राज दो गाड़ियों को लेकर मौके पर रवाना हुए। लेकिन तब तक घर का एक कमरा आग की चपेट में आ चुका था। आग से कमरे में फर्नीचर, एलडी, गीजर, ट्रंक, साउंड सिस्टम, अलमारियां आदि जलकर राख हो गई। हालांकि आग इससे पहले पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लेती तो उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ और देर हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उधर, अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर कर्मचंद चौधरी ने कहा कि आग की घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है।