फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire at kullu kayas village.

कुल्लू में फिर अग्निकांड, ढाई मंजिला मकान राख

Thu, 26 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू) Updated Thu, 26 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
fire at kullu kayas village.

कुल्लू जिले के काईस में वीरवार सुबह एक मकान में आग लग गई। अग्निकांड में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हादसे में करीब बीस लाख की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गई। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आसपास की दुकानों और घरों को जलने से बचा लिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक काईस के पास वीरवार सुबह करीब 5.25 बजे एक ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। इससे लकड़ी से बना यह मकान पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया। हालांकि, आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी इसके बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लकड़ी से बने इस मकान को बचाया नहीं जा सका। लेकिन, आसपास के घरों और दुकानों को जलने से बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग की भेंट चढ़ा मकान शीरू देवी, गोठी, भूमि प्रकाश, केसर सिंह, दोत राम का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, फायर अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि वीरवार सुबह जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, टीम को गाड़ियों के साथ मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मकान तो जल कर राख हो गया है लेकिन आसपास की दुकानों और अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed