शिमला के कैंसर अस्पताल की कैंटीन में भड़की आग, मची भगदड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कैंसर अस्पताल की कैंटीन में शुक्रवार सुबह आग भड़क गई। सिलेंडर में आग भड़कने के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर ले जाया गया।
आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। आग की सूचना के बाद फायर स्टेशन रिज और छोटा शिमला से बचाव दल मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों में भय का माहौल बना रहा। अस्पताल में धुआं फैल गया। डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की मदद के साथ परिजनों ने मरीजों को पीठ में उठाकर सीढ़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
अस्पताल में भर्ती है दर्जनों मरीज, सब डरे
कैंसर अस्पताल पचास बिस्तर वाला अस्पताल है। सभी बिस्तर इन दिनों भरे हैं। अगर सिलेंडर फट जाता और आग लग जाती तो अस्पताल में स्टाफ सहित करीब डेढ़ सौ के करीब लोगों की जान पर बन सकती थी।
अस्पताल में इस तरह की कैंटीन पिछले कई सालों से चल रही है। अस्पताल के स्टाफ का दावा है कि ऐसी अनहोनी की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
चिकित्सकों का कहना है इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान मरीजों सहित यहां पर रखी करोड़ों की मशीन को हो सकता था। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया होता तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।