{"_id":"0baa7f0ccb60db8fc7eca358916d0a9e","slug":"fir-registered-againest-himachal-technical-education-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से हटाने पर शिक्षा बोर्ड के निदेशक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से हटाने पर शिक्षा बोर्ड के निदेशक पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 12 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के निदेशक पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामला बोर्ड के एक कर्मी को नौकरी से हटाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस थाना भरमौर में प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के निदेशक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ये प्राथमिकी अरविंद कुमार पुत्र ओंकार सिंह गांव बस्सी जिला हमीरपुर की शिकायत पर दर्ज हुई है। अरविंद ने बयान में बताया है कि 2010 में आईटीआई भरमौर में वह बतौर इंस्ट्रक्टर (कांट्रेक्ट) सेवारत था।
विज्ञापन
भरमौर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्कालीन इंस्ट्रक्टर व कार्यालय के डिस्पैच क्लर्क ने रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर जाली रिकॉर्ड तैयार किया जिसे तकनीकी शिक्षा बोर्ड निदेशक ने सही मान लिया और उन्हें नौकरी से हटा दिया।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि निदेशक, तत्कालीन इंस्ट्रक्टर और क्लर्क पर केस दर्ज किया गया है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सुंदरनगर के निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि रिकॉर्ड भरमौर से उपलब्ध कराया गया।
अरविंद की शिकायत पर जांच वे खुद कर रहे हैं। बोर्ड स्तर पर रिकॉर्ड से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इस बारे में पहले भी सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दी जा चुकी है।