{"_id":"5da1f3388ebc3e93a3344257","slug":"fir-against-crpf-jawan-on-commenting-against-cm-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम के खिलाफ टिप्पणी करने पर फंसा जवान, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम के खिलाफ टिप्पणी करने पर फंसा जवान, मामला दर्ज
Sat, 12 Oct 2019 09:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा-साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा-साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल व टिप्पणी करना एक जवान को महंगा पड़ गया। फेसबुक आईडी एक अर्धसैनिक बल के सिपाही के नाम से बताई जा रही है। स्थानीय व्यवसायी राजेश गुप्ता ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में इसकी शिकायत सौंपी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल के एक सिपाही को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपमान करना महंगा पड़ सकता है। मुख्यमंत्री के लिए गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अर्धसैनिक बल के सिपाही पर पांवटा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व व्यवसायी राजेश गुप्ता उर्फ बबलू की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सिपाही सिरमौर जिले के नैना टिक्कर का रहने वाला है। मुकेश शर्मा ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की थी। भाजपा कार्यकर्ता पांवटा साहिब एक व्यवसायी ने इस अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लिया। जवान के खिलाफ पांवटा थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने अर्ध सैनिक बल के जवान मुकेश शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पहले मंडी व अब पांवटा साहिब में अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी युवक ने पवन कुमार की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए गाली-गलौज लिखी थी।
जिसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया गया। पांवटा साहिब भाजपा मंडल महासचिव अरविंद गुप्ता ने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग किसी के लिए नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन को और सख्ती बरतनी चाहिए। उधर, पावंटा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने आरोपी मुकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।