{"_id":"59bb60c64f1c1b2f688b4a3c","slug":"fir-against-blue-whale-game-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल गेम के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल अधिकार संरक्षण संस्था सोलन में सामने आए ब्लू व्हेल के मामले पर अब एफआईआर दर्ज कराएगी। संस्था ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। पत्र में लिखा गया है कि जिस स्कूल के छात्र ब्लू व्हेल गेम खेल रहे थे, उन्हें जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
उन बच्चों का पता भी लगाया जाए, जो इस खेल का हिस्सा थे। गेम खेलते पकड़े गए छात्र ने अपने साथ चार अन्य दोस्तों के नाम बताए थे लेकिन अभी तक प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संस्था इन बच्चों का कोई पता नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन
संस्था के डीसीपीओ एसएस कंवर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने से पूर्व पूरे तथ्य जुटाए जाएंगे। मामले में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराई जाती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
साइबर कैफे संचालकों पर शिकंजा
साइबर कैफे संचालकों को ब्लू व्हेल गेम के प्रति पुलिस ने सचेत किया है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने टीमें भेजकर साइबर कैफे संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरा रिकॉर्ड दुरुस्त रखें। 12 से 18 साल की उम्र के जो बच्चे कैफे पहुंचते हैं, वे क्यों आए और कितनी देर बैठे इसकी जानकारी सहित उनकी पहचान पंजीकृत करना जरूरी किया गया है। साइबर कैफे संचालकों को सीसीटीवी लगाने की भी हिदायत दी गई है।