फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fine upto 500 on without ticket passenger in private buses.

प्राइवेट बस में टिकट नहीं लिया तो देना होगा 500 रुपए जुर्माना

Tue, 17 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 May 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
fine upto 500 on without ticket passenger in private buses.
प्राइवेट बसों में सफर के दौरान कंडक्टर से टिकट जरूर मांग लें, टिकट न होने पर अब आपको 500 रुपये जुर्माना हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला में लोकल रूटों पर चलने वाली प्राइवेट बसों में सफर के दौरान कंडक्टर से टिकट जरूर मांग लें, टिकट न होने पर अब आपको 500 रुपये जुर्माना हो सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 178 में परिवहन विभाग बसों में टिकट न लेने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाएगा।

विज्ञापन


कंडक्टर यदि यात्रियों को टिकट नहीं देता तो इसकी शिकायत करें। बस का रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा। लोकल बसों में सवारियों की ओर से कंडक्टरों से टिकट मांगे बगैर सफर करने की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग यह व्यवस्था जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन


अब टिकट न देने वाले कंडक्टर और टिकट न मांगने वाले यात्री दोनों पर कार्रवाई होगी। टिकट न देने वाले बस आपरेटर का परमिट पहले अस्थाई तौर पर कैंसल किया जाएगा और पुन: पकड़े जाने पर मामला आरटीए में ले जाकर परमिट हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग बसों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाएगा। निरीक्षण के दौरान जिस बस में चालक परिचालक वर्दी में नहीं होंगे उसका चालान किया जाएगा। सोमवार को परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में विभाग की टीम ने शहर में जगह जगह नाके लगा कर बसों का निरीक्षण किया।

रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 18 बसों में यात्री बिना टिकट पाए गए। परिवहन विभाग ने बस आपरेटरों के चालान कर करीब 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। बिना वर्दी बसों में ड्यूटी कर रहे ड्राइवर कंडक्टरों के भी करीब 40 चालान किए गए हैं।


बिना टिकट यात्रियों को होगा 500 रुपये जुर्माना
बसों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी अब परिवहन विभाग 500 रुपये जुर्माना करेगा। जिन बसों में यात्रियों को टिकट न देने के मामले बार बार सामने आएंगे, उनके रूट परमिट कैंसल करने का प्रस्ताव आरटीए में ले जाया जाएगा।- प्रशांत देष्टा, आरटीओ शिमला

ड्राइवर कंडक्टर दुर्व्यवहार करें तो यहां करें शिकायत
आरटीओ कार्यालय        2658379
ट्रैफिक कंट्रोल रूम        2623058
पुलिस एसएमएस सेवा  94591-00100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed