फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   film tamasha shooting at shimla.

दादा-दादी से मिलने ये कहां पहुंच गए रणवीर कपूर

Thu, 26 Mar 2015 10:28 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
film tamasha shooting at shimla.

विदेश से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद रणवीर कपूर दादा-दादी से मिलने शिमला पहुंचे। घर पहुंचते ही दादा-दादी ने रणवीर को गले लगा दिया। शिमला में रणवीर ने पुराने दोस्तों से भी मुलाकात की और मालरोड और रिज मैदान पर घूमने का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


बुधवार को फिल्म तमाशा की शूटिंग के दौरान रणवीर कपूर पर मालरोड और रिज पर कुछ इस तरह के सीन फिल्माए गए। शूटिंग के लिए रिज मैदान पर चर्च के पीछे 1980 के दशक के घर का सेट तैयार किया गया था।
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान 80 के दशक की गाड़ी और फर्नीचर का भी बंदोबस्त किया गया था। सुबह करीब नौ बजे से दो बजे तक इसी घर में इन हाउस शॉट फिल्माए गए। दो बजे के बाद रिज मैदान पर नगर निगम कार्यालय के सामने कुछ शॉट फिल्माए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल कलाकारों को भी काम का मौका

film tamasha shooting at shimla.

लोकल को ऑर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी शिमला सहित आसपास के चुनिंदा क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। शूटिंग देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। रणवीर ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उन्हें ऑटोग्राफ दिए।

फिल्म ‘तमाशा’ में शिमला के लोकल आर्टिस्टों को भी काम करने मौका दिया जा रहा है। शिमला के करीब 30 लोकल आर्टिस्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग टीम ने बीते साल अक्तूबर में ऑडिशन लिए थे। स्कूल, कॉलेजों के छात्रों सहित कारोबारियाें को भी फिल्म में काम करने का मौका दिया गया है।

धमाल मचाएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी

फिल्म ‘तमाशा’ में बॉलीवुड में चर्चित रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण जोड़ी काम कर रही है। इन दोनों कलाकारों के साथ इम्तियाज अली की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग यूरोप के एक आइलैंड पर हो चुकी है। बीते साल नवंबर और दिसंबर में फिल्म का पहला शेड्यूल शिमला में फिल्माया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed