फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Film star Govinda comes to Jwalaji

मां ज्वालाजी के दरबार पहुंचे गोविंदा

Tue, 06 May 2014 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 May 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
Film star Govinda comes to Jwalaji

बॉलीवुड स्टार गोविंदा सोमवार को माता बगलामुखी और ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और चिंतपूर्णी के दर शीश नवाया। वह बगलामुखी मंदिर में रविवार रात को करीब दस बजे पहुंचे।

विज्ञापन


सोमवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद थोड़े समय के लिए देहरा के एक रेस्टोरेंट में रुके। इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह राजनीति से दूर हो चुके हैं और फिल्म निर्माण की ओर ही उनका ध्यान है।
विज्ञापन


वहीं, इसके बाद उन्होंने मां ज्वाला के दरबार माथा टेका। उन्होंने पवित्र ज्योतियों की विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। पुजारी महासभा के प्रधान दिव्यांशु भूषण ने उन्हें मां का सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालादेवी के इतिहास की जुटाई जानकारी

गोविंदा ने मां ज्वाला देवी के इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई। फिल्म स्टार की झलक पाने को प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने भी प्रशंसकों को निराश न करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाए तथा ऑटोग्राफ दिए।

गोविंदा ने अनौपचारिक भेंट में कहा कि वह हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठों के दर्शन को आए हैं। मां का बुलावा भविष्य में जब भी आएगा, वह जरूर मां के दर्शनों को आते रहेंगे। उधर, सोमवार दोपहर बाद गोविंदा ने छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में माथा टेका।


मंदिर पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। मां के दर्शनों के उपरांत प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। स्थिति नियंत्रण में रखने को थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर होमगार्ड्स एवं एक्स सर्विसमैन के सहयोग से उन्हें लिफ्ट तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed