{"_id":"5f219fe890d25b7d99944278b6eb55fa","slug":"film-shooting-at-kandaghat-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल पर ओमपुरी ने तान दी पिस्तौल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल पर ओमपुरी ने तान दी पिस्तौल!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 May 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के कंडाघाट में मंगलवार को अभिनेता ओम पुरी और राजपाल यादव ने ‘दिमाग का दही’ कर दिया। लड़कियों को लेकर हुए विवाद पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
ओम पुरी ने आव देखा न ताव और राजपाल पर बंदूक तान दी। कनपटी पर बंदूक तनी देख राजपाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। इसी बीच आवाज आती है ... शॉट ओके।
अगले सीन के लिए ब्रेक होता है। हैरान मत होइए, यह रियल नहीं रील का सीन है। मुंबई से फिल्म यूनिट ‘दिमाग का दही’ शीर्षक से बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए कंडाघाट पहुंची है।
विज्ञापन
कुछ सीन यहां ओके किए गए। एक सीन में राजपाल यादव लाल रंग की जीप में दो लड़कियों के साथ जा रहे हैं। इतने में अभिनेता ओम पुरी लाल धोती, सफेद कुर्ता तथा लाल रंग की टोपी पहनकर आ धमकते हैं।
विज्ञापन
उनके हाथ में बंदूक है। वे जीप के आगे खड़े हो जाते हैं। राजपाल यादव पर बंदूक तान कर कहते हैं कि... तू मेरी बेटियों को बिगाड़ रहा है। शॉट ओके हो जाता है।
फिल्म शूटिंग से जुड़े लोगों ने बताया कि बुधवार को पड़ौथा, डेढ़घराट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।