हिमाचल पर बरसा पैसा, बनेगी फिल्म सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पालमपुर में जल्द फिल्म सिटी स्थापित हो सकती है। स्केलिंग हाइट्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने पालमपुर में फिल्म सिटी बनाए के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया है।
इसके अलावा ट्रिंफ इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिगिं आर्ट्स (टिप्पा) भी प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने को आगे आई है। कंपनी के डा. श्रवण राठौर ने सरकार से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
मुंबई में इनवेस्टर मीट के दूसरे दिन इन प्रस्तावों के अतिरिक्त वर्धमान, गोदरेज, प्रोक्टर एंड गैंबल, रेनबैक्सी और लोरियल ग्रुप ने हिमाचल में उद्योग स्थापित करने को हामी भरी है।
500-500 करोड़ रुपये निवेश को तैयार
ये पांचों औद्योगिक समूह 500-500 करोड़ रुपये निवेश को तैयार हैं। मीट के दौरान दो दिन में ही सूबे में 6000 करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। शुक्रवार को बंगलूरू और शनिवार को अहमदाबाद के उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश के आला अफसरों से मुलाकात होगी।
इस दौरान अधिक से अधिक निवेश कराने की सरकार की कोशिश रहेगी। उद्योग मंत्री ने बताया कि स्टेनफोर्ड इंग्लिश अकादमी ने सूबे के ऊपरी क्षेत्र में 200 से 250 करोड़ निवेश के अलावा व्यावसायिक विश्वविद्यालय खोलने की इच्छा जाहिर की है। एलआर एक्टिव प्राइवेट लिमिटेड ने फूड पार्क का प्रस्ताव दिया। साथ ही पर्यावरण मित्र सीमेंट बैग में निवेश का ऑफर रखा।
ये भी मिले ऑफर
अमेरिकन ग्लोबल हेल्थ ग्रुप 100 करोड़ के ऐलोवेरा उद्योग, मेगा फूड पार्क में 190 करोड़ तथा पेपर बैग उद्योग क्षेत्र में 127 करोड़ रुपये के निवेश करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आलू, मटर और अन्य सब्जियों के उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कृषि है।
कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों में निवेश के लिए उद्यमियों को आवश्यकतानुसार सर्वेक्षण करने के लिए आमंत्रित किया। आयरलैंड की सीआरएच सीमेंट कंपनी ने हिमाचल में सीमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा। गिन्नी एंड जोनी ने वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए प्रस्ताव रखा है। इससे हजारों हिमाचलियों को रोजगार मिलेगा।