फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fill out the form using Google. Case filed in Lok Adalat

Shimla News: गूगल के जरिये फार्म भरकर करें लोक अदालत में मामले शामिल

Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fill out the form using Google.
Case filed in Lok Adalat
लोग 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से न्याय को सरल, सुलभ और आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है।
इस अभियान का समापन 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निपटारा करना होगा। इसके तहत पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है जिससे संवाद और सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान संभव हो सके।
विज्ञापन

सुलह बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए लोगों को एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध करवाया है। इसे भरकर इच्छुक पक्ष अपने मामलों को इस अभियान में शामिल कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.sci.gov.in) पर उपलब्ध है और इसे भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8) से भी इसे भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज का संपर्क नंबर- 011-23115652 या 011-23116464, सीआरपी निदेशक का संपर्क नंबर- 011-23115652, 011-23116465, वन स्टॉप सेंटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैंडलाइन नंबर - 011-23116464 और ईमेल (speciallokadalat2026@sci.nic.in) पर हर प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article