फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fight between two youth on a girl at chinpurni.

एक ही युवती को अपनी पत्नी बता भरे बाजार में भिड़ गए दो युवक

Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाई(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाई(ऊना) Updated Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between two youth on a girl at chinpurni.
दो युवक एक ही युवती को अपनी पत्नी बताकर एक दूसरे पर टूट पड़े। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी बाजार में बड़ा हंगामा हुआ। यहां दो युवक एक ही युवती को अपनी पत्नी बताकर एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों ही युवक खुद को युवती का पति बता रहे थे।

विज्ञापन


युवती पर पति का हक जताने वाले दोनों युवकों की बहसबाजी और हाथापाई देखकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। मामला शांत न होने पर मामला चिंतपूर्णी थाने तक जा पहुंचा। यहां पर पुलिस ने पूरी सच्चाई पता कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे एक युवक 25 साल की युवती को लेकर बाइक पर चिंतपूर्णी जा रहा था। इस दौरान वहां पर एक अन्य युवक ने आकर उन्हें पकड़ लिया। वह युवती को अपनी पत्नी बताने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों से की थी शादी

Fight between two youth on a girl at chinpurni.
थाने में दोनों युवकों और युवती को ले जाने पर पता चला कि पंजाब अमृतसर की रहने वाली युवती, जिसकी तीन साल पहले हिमाचल नगरोटा सूरियां के रहने वाले युवक के साथ शादी हुई थी। - फोटो : Demo pic

वहीं, बाइक पर युवती के साथ आया युवक भी उसे अपनी पत्नी बता रहा था। थाने में दोनों युवकों और युवती को ले जाने पर पता चला कि पंजाब अमृतसर की रहने वाली युवती, जिसकी तीन साल पहले हिमाचल नगरोटा सूरियां के रहने वाले युवक के साथ शादी हुई थी।

उधर, अमृतसर पंजाब का दूसरा युवक डेढ़ साल पहले युवती के साथ अपनी शादी का दावा कर रहा था। युवती ने बताया कि वे अपने पहले पति के साथ रहना पसंद नहीं करती है, इसलिए उसने दूसरी शादी की है, लेकिन युवती का पहला पति के साथ तलाक नहीं हुआ था।

दोनों युवकों ने दिखाई शादी के फोटो

Fight between two youth on a girl at chinpurni.
दोनों युवकों ने उक्त युवती के साथ शादी की फोटो भी पुलिस को दिखाई। - फोटो : Demo pic

दोनों युवकों ने उक्त युवती के साथ शादी की फोटो भी पुलिस को दिखाई। पुलिस ने लड़की का बयान लेकर उसकी मां को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी भूप सिंह राणा ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि दो युवक एक युवती पर पति होने का दावा कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि युवती को उसकी मां के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed