फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fight between teachers at galod school at hamirpur.

स्कूल में हंगामा, छात्रों के सामने एक दूसरे पर टूट पड़े टीचर

Wed, 04 Nov 2015 07:35 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
fight between teachers at galod school at hamirpur.

रिपोर्ट कार्ड के गुम होने को लेकर हुई बहस के बाद सरकारी स्कूल के दो टीचर छात्रों के सामने ही भिड़ गए। दोनों के बीच की हाथापाई सड़क तक जा पहुंची। यहां से गुजर रहे लोगों ने इस पूरे ड्रामे को मोबाइल में भी कैद कर लिया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलोड़ में दो प्रवक्ता बच्चों के सामने ही भिड़ गए।

विज्ञापन


रिपोर्ट कार्ड को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। बीते मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने दोनों प्रवक्ताओं की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। स्कूल में हर माह छात्रों का हाउस टेस्ट होता है। बीते माह के हाउस टेस्ट का रिपोर्ट कार्ड गुम हो गया है। एक प्रवक्ता ने बच्चों का गलत रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को भेज दिया।

विज्ञापन

स्टाफ के कर्मचारियों ने किया बीच बचाव

fight between teachers at galod school at hamirpur.

इसी बात पर दूसरे प्रवक्ता ने संबंधित प्रवक्ता से पूछताछ की। बीते मंगलवार को दोनों के बीच इसी बात पर कहासुनी हुई थी। बुधवार को बात हाथापाई तक जा पहुंची। स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें छुड़वाया तो दोनों प्रवक्ता स्कूल परिसर से बाहर आ गए।

यहां भी दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों को मारपीट करता देख स्थानीय लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। दोनों का मेडिकल करवाया गया है। हालांकि, प्रधानाचार्य अवकाश पर थे। उन्होंने छुट्टी पर होने का हवाला देकर इस बात से पल्ला झाड़ लिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

fight between teachers at galod school at hamirpur.

वहीं, सुबह सवेरे स्कूली बच्चों के सामने हुई मारपीट की इस घटना को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। स्कूल में हुई इस घटना की स्‍थानीय लोगों ने भी निंदा की है। उधर, उप शिक्षा निदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है।

अगर ऐसा हुआ है तो निंदनीय है। मामले की जांच की जाएगी। उधर, गलोड़ चौकी इंचार्ज चुन्‍नी लाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों प्रवक्ताओं की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed