एचपीयू हॉस्टल के बाहर पुलिस और छात्र नेताओं में झड़प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डा. वाईएस परमार छात्रावास के बाहर गश्त ड्यूटी वाले पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस जवानों ने समरहिल चौकी में छात्रों की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार करने सहित पूरी घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसकी जांच चौकी पुलिस कर रही है।
देर शाम को कैंपस की ओर से आ रहे कुछ छात्रों और गश्त ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के बीच बहस शुरू हो गई, इस पर बात बढ़ गई, करीब आधे घंटे तक इसी तरह से उलझने का क्रम जारी रहा। इसके बाद छात्र छात्रावास में चले गए। उधर विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी सुरेश चौहान ने माना कि पुलिस और छात्रों के बीच बहसबाजी हुई।
कुलपति ने सुरक्षा अधिकारी से मांगी रिपोर्ट
इसके बाद पुलिस जवानों ने समरहिल चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि कुलपति के समक्ष मामला उठाने के बाद कुलपति ने सुरक्षा अधिकारी से पूरी मामले की रिपोर्ट मांगी है। उधर विवि के कार्यवाहक चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने कहा कि छात्रावास के बाहर सड़क में कुछ छात्रों और पुलिस वालों के बीच बहसबाजी तथा उलझने की सूचना मिली है, मगर इस संदर्भ में उनके पास पुलिस या छात्रों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।
अब कुलपति ही लेंगे छात्रावास फीस बढ़ाने पर फैसला
छात्रावासों की वार्षिक फीस मामले के विरोध में उतरी एसएफआई द्वारा किए गए डीएस के घेराव के दौरान मिले आश्वासन के बाद शुक्रवार को छात्रावास एडवाइजरी एंड मानिटरिंग कमेटी कमेटी की अधिष्ठाता अध्ययन की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने फीस बढ़ाने जाने के मामले पर अपने सुझाव दिए और छात्रों की मांग के तथ्यों पर चरचा की। इसके बाद सर्वसम्मति से फै सला हुआ कि पूरे मामले को कुलपति के ध्यानार्थ ले जाया जाए। अब वे ही इस पर जो भी फैसला देंगे वह लागू होगा।