फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fight between boys over dance on DJ una himachal pradesh

डीजे पर नाच रहे युवकों में जमकर चली लाठियां, पांच लहूलुहान

Tue, 01 Nov 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना) Updated Tue, 01 Nov 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
fight between boys over dance on DJ una himachal pradesh

दिवाली की रात संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में देर रात डीजे की धुनों पर नाच रहे युवकों के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर खूब लाठियां और ईंटें बरसाईं। इसमें आधा दर्जन से अधिक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा ही है। 

विज्ञापन


रात के समय हुई वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। घायल युवकों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर में बढ़ रही मारपीट की वारदातों से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में डीजे पर नाच कर कई युवक दिवाली का त्योहार मना रहे थे। 

विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में हुई कहासुनी

fight between boys over dance on DJ una himachal pradesh
क्राइम

इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। इस पर एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर ईंट मार दी। इससे माहौल गर्मा गया और देखते ही देखते दोनों गुटों की ओर से करीब एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक-दूसरे पर लाठियां और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात में पांच युवकों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। 

घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट में घायल युवकों की पहचान हरि कृष्ण, गगन दीप, सदांशु, राजन, सौरभ निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed