खाई में गिरी निजी बस, 15 यात्री घायल, 3 गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस के खाई में गिरने से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के अनुसार बिलासपुर जिले के भडोली कलां के पास एक निजी बस खाई में जा गिरी।
बस में करीब 15 लोग सवार थे जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी झंडूता में भर्ती किया गया है।
हादसे में ये यात्री हुए घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस झंडूता से धनिपखर जा रही थी और भडोली के पास पलट गई। घायलों में यात्री प्रेम चंद(68) को सिर और गर्दन में चोटें आई हैं।
जबकि देशराज(31) को हाथ और महिला यात्री कमला देवी(58) को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।