फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fifteeen Tainted officers removed from 15 sensitive posts in himachal

19 दागी अफसरों में से 15 संवेदनशील पदों से हटाए, सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

Fri, 01 Jun 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 01 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
fifteeen Tainted officers removed from 15 sensitive posts in himachal

सरकार ने दागी अधिकारियों को हटाने से संबंधित जानकारी प्रदेश हाईकोर्ट में दी। दागी अधिकारियों को संवेदनशील पदों से हटाने के मामले में प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि जिन 19 अधिकारियों को संवेदनशील पदों पर लगाया गया था, उनके खिलाफ  उपयुक्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन


19 संवेदनशील अधिकारियों में से 15 का असंवेदनशील पदों पर तबादला कर दिया गया है। इनमें छह बीडीओ, तीन तहसीलदार, एक प्रिंसिपल, एक सीएमओ और चार आईपीएच विभाग के अधिकारी हैं। दो की वित्तीय शक्तियां छीन ली गई हैं।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने कसौली निवासी राजीव शर्मा द्वारा लिखे पत्र पर संज्ञान लेने वाली इस जनहित याचिका में सरकार को आदेश जारी किए कि तीन सप्ताह के भीतर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। मामले पर सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed