{"_id":"6af31a10901aa74b4e0d673e","slug":"festivals-in-batewadi-shimla-news-c-178-1-ram1012-174581-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंदान ब्राह्मण और बधान राजपूत \nबिरादरी ने खील्ला खींचने की निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंदान ब्राह्मण और बधान राजपूत बिरादरी ने खील्ला खींचने की निभाई परंपरा
विज्ञापन
खीला उत्सव में पहुंचे ग्रामीण। संवाद
बटेवड़ी में उत्सव, सदियों पुरानी परंपरा के साक्षी बने हजारों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू )।
उपमंडल चौपाल की देवत पंचायत के बटेवड़ी गांव में सदियों पुराना पारंपरिक एवं धार्मिक खील्ला उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिवाली के तीसरे दिन इस अनूठे देवी उत्सव में उपमंडल चौपाल समेत ऊपरी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों ने भाग लिया। केदारी कुला देवता बटेवड़ी की उपस्थिति में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच आयोजित इस उत्सव में चंदान ब्राह्मण और बधान राजपूत बिरादरी ने पारंपरिक खील्ला खींचने की परंपरा का निर्वहन किया। खील्ला उत्सव का इतिहास कई सदियों पुराना बताया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार उत्तरकाशी से चंदू और सुन्नू नाम के दो ब्राह्मण भाई सदियों पूर्व बटेवड़ी गांव पहुंचे थे। यहां स्थानीय निवासी बुधु राजपूत ने उन्हें गांव में बसाया था। बताया जाता है कि दोनों भाई अपने साथ शिरगुल महाराज और एक अन्य देवता की मूर्तियां भी लेकर आए थे। देवता के हाथ में मौजूद डंडे को स्थानीय भाषा में खील्ला कहा जाता है। समय के साथ इस देव परंपरा से जुड़े खेल ने विशेष स्वरूप ले लिया। चंदू के वंशज चंदान ब्राह्मण और बुधु के वंशज बधान राजपूत इस परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभाते आ रहे हैं। सुन्नू के वंशजों से जुड़ी सनाई बिरादरी का भी इस परंपरा के इतिहास में उल्लेख मिलता है। उत्सव के दौरान सबसे पहले दोनों बिरादरियों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और युद्ध अभिनय प्रस्तुत किया। इसके बाद मंदिर से देवता महाराज की पालकी ढोल-नगाड़ों के साथ पदयात्रा करते हुए उत्सव स्थल पर पहुंची। यहां जमीन में गाड़े गए लगभग डेढ़ फीट के लकड़ी के डंडे, जिसे खील्ला कहा जाता है, इसपर देवता की पालकी स्थापित की गई। इसके बाद चंदान ब्राह्मण और बधान राजपूत बिरादरी के लोग आमने-सामने आए और दोनों पक्षों ने पारंपरिक तरीके से खील्ला खींचने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोर आजमाइश का रोमांचक दृश्य देखने को मिला। कई बार खींचतान के दौरान दोनों पक्ष काफी दूर तक चले गए। इस अनूठे मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा और सेवानिवृत्त कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि खीला उत्सव हिमाचल प्रदेश की उन अनूठी लोक परंपराओं में से एक है, जो सदियों से अपनी मूल परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के साथ निरंतर निभाई जा रही है। इस उत्सव की सबसे खास और रोमांचक परंपरा दो समुदायों के बीच खील्ला खींचने की होती है। खील्ला खींचने के दौरान दोनों समुदायों के लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ एक-दूसरे को खींचते हुए करीब एक किलोमीटर तक घने झाड़-झंखाड़ और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों से गुजर जाते हैं। स्थानीय लोगों की गहरी धार्मिक आस्था है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान देवशक्ति उनकी रक्षा करती है और देवता के आशीर्वाद से किसी के शरीर पर कांटा तक नहीं चुभता। यही अटूट देवआस्था, साहस और सदियों पुरानी परंपरा खीला उत्सव को हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति का एक विशिष्ट और आकर्षक पर्व बनाती है।
खील्ला उत्सव क्षेत्र की सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इसमें चंदान ब्राह्मण और बधान राजपूत बिरादरी के लोग पारंपरिक नृत्य एवं युद्ध अभिनय के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बिरादरियां पीढ़ियों से इस परंपरा को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाती आ रही हैं। इस वर्ष ने खील्ला खींचकर मुकाबले में जीत हासिल की। यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और आपसी भाईचारे को भी दर्शाता है।