{"_id":"6325e05d2ee9611f3a1a9f85","slug":"fertilizer-shortage-will-be-overcome-soon-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fertilizer shortage: हिमाचल में जल्द दूर होगी खाद की किल्लत, सप्लाई पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fertilizer shortage: हिमाचल में जल्द दूर होगी खाद की किल्लत, सप्लाई पहुंची
Sun, 18 Sep 2022 12:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:41 PM IST
सार
सोमवार को यूरिया खाद और 12-32-16 खाद की खेप 24 सितंबर तक इफ्को के गोदामों में पहुंच जाएगी। यूरिया खाद चंडीगढ़ और होशियारपुर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
खाद(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में खाद की कमी जल्द दूर होगी। सोमवार को यूरिया खाद और 12-32-16 खाद की खेप 24 सितंबर तक इफ्को के गोदामों में पहुंच जाएगी। यूरिया खाद चंडीगढ़ और होशियारपुर पहुंच चुकी है। 20 सितंबर तक प्रदेश के लिए 12-32-16 खाद के लिए मांग भेजी जाएगी। इस समय किसान आलू और अन्य सब्जियों की खेती के लिए खाद की मांग कर रहे हैं। 80 प्रतिशत किसानों की 12-32-16 खाद की जरूरत पूरी हो चुकी है। केवल 20 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जिन्होंने फसल लगाने से पहले 12-32-16 खाद का छिड़काव करना है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, यूरिया खाद की आवश्यकता इस समय लगभग हर किसान को है। फसल की बिजाई के बाद यूरिया का छिड़काव करना बेहद जरूरी माना जाता है। चंडीगढ़ में 1321.92 मीट्रिक टन यूरिया खाद की खेप पहुंच चुकी है। इसे चंडीगढ़ के साथ सटे प्रदेश के हिस्सों में सोमवार से वितरित किया जाएगा। होशियारपुर में भी 1312.87 मीट्रिक टन खाद की खेप पहुंच गई है। इसे ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर जैसे जिलों में जरूरत के हिसाब से आवंटित किया जाएगा।इस समय खाद की उपलब्धता न होने के कारण आलू और अन्य सब्जियों की बिजाई रुक गई है। कई किसानों ने पहले ही आवश्यकता के अनुसार खाद खरीद ली थी। उन्हें कोई परेशानी पेश नहीं आ रही।
विज्ञापन
प्रदेश में जल्द खाद की सप्लाई भेजी जाएगी। अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को यूरिया खाद गोदामों तक पहुंच जाएगी। 12-32-16 के लिए एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है।- भुवनेश पठानिया, विपणन प्रबंधक, इफ्को हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन