Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Feeding points for dogs to be decided after discussions with business owners

Shimla News: कारोबारियों से चर्चा के बाद तय होंगे कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Feeding points for dogs to be decided after discussions with business owners
सीटीओ से खेल परिसर तक है नो फीडिंग जोन
विज्ञापन

कुत्तों को खाना देने के लिए समय किया जाएगा तय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर अब खुले में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर कार्रवाई होगी। नगर निगम ने सीटीओ से लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर की लिफ्ट तक के क्षेत्र को नो फीडिंग जोन घोषित कर दिया है। इस व्यवस्था को लागू करने से पहले निगम कारोबारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेगा। 26 नवंबर से पहले प्रस्तावित इस बैठक में सभी की सहमति से फीडिंग पॉइंट चिह्नित किए जाएंगे। साथ ही कुत्तों को खाना खिलाने का समय भी निर्धारित किया जाएगा। कुत्तों को खाना देने के लिए समय भी तय किया जाएगा।


नगर निगम का कहना है कि मालरोड शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल और सार्वजनिक स्थान है। यहां जगह-जगह कुत्तों को खाना खिलाने से अव्यवस्था पैदा होती है। इसे देखते हुए नो फीडिंग जोन की व्यवस्था लागू की जा रही है। निगम ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के सात नवंबर 2025 के आदेश और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की ओर से जारी एसओपी के तहत उठाया है। इसके अनुसार आवारा कुत्तों को केवल निर्धारित फीडिंग पॉइंट पर ही भोजन दिया जा सकेगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित फीडिंग पॉइंट पर भी दिनभर कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सुबह और शाम का समय तय किया जाएगा। निर्धारित समय के अलावा कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। निगम का प्रयास है कि कुत्तों को भोजन उपलब्ध करवाने के साथ ही मालरोड पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि यदि 30 नवंबर तक स्थानीय लोगों और डॉग फीडर्स के बीच फीडिंग पॉइंट को लेकर सहमति नहीं बनती है तो निगम स्वयं स्थान निर्धारित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article