फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fee hike is good or bad, hpu ask suggestions.

फीस बढ़नी चाहिए या नहीं, आप भी दें सुझाव

Wed, 08 Oct 2014 12:09 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
fee hike is good or bad, hpu ask suggestions.

एचपी यूनिवर्सिटी ने जो फीस बढ़ाई है, वह कितने हद तक सही है। क्या ये फीस वृद्घि सही है। अगर नहीं तो क्यों? आप भी इस मुद्दे पर अब अपनी राय दे सकते हैं। आपकी राय के बाद ही फीस वृद्घि पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीसों में एकसाथ की गई कई गुणा बढ़ोतरी के मामले को लेकर प्रदेश सरकार की गठित कमेटी ने प्रदेश की जनता को खुलकर अपनी बात रखने का मौका दिया है।
विज्ञापन


कुलसचिव और कमेटी के सचिव की मेल पर संदेश भेजकर कोई भी व्यक्ति, फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रही संस्थाएं और राजनीतिक संगठन बेबकाक टिप्पणी, सुझाव और रॉय दे सकता है। सभी को इस मामले पर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्टूबर तक दे अपनी राय

fee hike is good or bad, hpu ask suggestions.

आम जनता हर परिवार से जुड़े इस मामले पर प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी अपनी प्रतिक्रिया, फीस कम करने को लेकर अपनी रॉय, फैसले को लेकर उसकी क्या सोच है अपने विचार लिखित में या फिर कमेटी के सामने पेश हो कर रख सकता है।

नौ अक्तूबर तक कोई भी व्यक्ति, संस्था, संगठन किसी भी कार्य दिवस पर लिखित में बढ़ाई फीस पर अपनी रॉय दे सकता है, और अपनी बात रख सकता है।

जो लोग या संस्था कमेटी के सामने पेश हो कर अपनी बात रखना चाहेगी वे दस अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामाक आयोग कार्यालय मजीठा हाउस कांप्लेक्स छोटा शिमला कार्यालय में सुबह साढ़े दस बजे पहुंच कर कमेटी के समक्ष इस मामले पर अपनी बात रख सकता है।

इस पतें पर दें अपनी राय

fee hike is good or bad, hpu ask suggestions.

हाई पॉवर कमेटी के सचिव व विवि के कुलपति प्रो. मोहन झारटा ने कहा कि जो लोग या संस्था कमेटी को फीस बढ़ोतरी के मामले पर लिखित में अपनी रॉय, सुझाव या बढ़ाई फीस पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहेंगे वे नियामक आयोग कार्यालय में स्वयं पहुंच कर या फिर फैक्स नंबर 0177-2930912  और ईमेल आईडी registrar.hpu@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रो. झारटा ने कहा कि दिए गए ई मेल पते, फैक्स नंबर और व्यक्तिगत तौर से पेश हो कर आने वाली आपत्तियों, सुझावों पर हाई पॉवर कमेटी विचार करेगी। इसके बाद ही इस बढ़ाई गई फीस पर कमेटी अपनी रॉय और रिपोर्ट सरकार को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed