{"_id":"5e63a45d8ebc3ef3f51dd0d0","slug":"fear-of-corona-biometric-attendance-in-himachal-government-departments-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: हिमाचल के सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर: हिमाचल के सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद
Sun, 08 Mar 2020 12:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना बंद कर दिया गया है। सरकार ने आदेश जारी कर 31 मार्च तक पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी लगाने को कहा है। राज्य सचिवालय सहित स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और सभी सरकारी कार्यालयों में यह आदेश लागू होंगे।
विज्ञापन
निजी कंपनियों को भी इस बाबत एहतियात बरतने के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग, उच्च शिक्षा निदेशालय, आईजीएमसी प्रशासन सहित कई विभागों ने बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी न लगाने को कहा है। सभी विभागाध्यक्षों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन