{"_id":"5ece83558ebc3e90807fe42d","slug":"father-and-son-commit-suicide-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने फंदा लगाया तो सदमे में पिता ने भी जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने फंदा लगाया तो सदमे में पिता ने भी जहर खाकर दी जान
Wed, 27 May 2020 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के अठवां में बुधवार को 19 वर्षीय युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने पर सदमे में 70 वर्षीय पिता ने भी जहर खाकर जान दे दी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि मानसिक रूप से दबाव में चल रहे लवनीत ने दोपहर को अपने घर के कमरे में पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पता चलने पर गांव के ही कुछ युवक उसे सिविल अस्पताल अंब ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की जानकारी जैसे ही उसके पिता हुकुम सिंह को लगी तो सदमे में आकर पिता ने भी घर में रखी सल्फास की गोलियां निगल लीं।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ऊना रेफर कर दिया, लेकिन वहां उनकी भी मौत हो गई। बारहवीं पास लवनीत अंब में ब्यूटीशियन का काम सीख रहा था और उसके पिता होशियारपुर की एक निजी कंपनी से रिटायर थे। उनकी एक बेटी है जो अपने चाचा के पास रहती है।
विज्ञापन