{"_id":"6171163e7fbe844eeb6803b4","slug":"fatehpur-by-election-pm-narendra-modi-and-jagat-prakash-nadda-posters-tie-on-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर उपचुनाव: पेड़ों पर टांग दिए मोदी और नड्डा के कटआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर उपचुनाव: पेड़ों पर टांग दिए मोदी और नड्डा के कटआउट
Thu, 21 Oct 2021 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 PM IST
सार
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के फोटो पेड़ों से बांधे हुए पाए गए हैं। कट आउट बांधे भी भाजपा के पटके से हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर विस क्षेत्र में पेड़ से टंगा पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कट आउट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव के दौरान समर्थकों ने प्रचार करने का नया तरीका ढूंढा है। आला नेताओं के फोटो को पेड़ों पर टांगकर प्रचार किया जा रहा है। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने देश के आला नेताओं के फोटो पेड़ों से बांधने की हिमाकत की है।
विज्ञापन
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के फोटो पेड़ों से बांधे हुए पाए गए हैं। कट आउट बांधे भी भाजपा के पटके से हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोग इस प्रचार के फोटो साझा कर नसीहत दे रहे हैं कि चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री का कटआउट पेड़ पर टांगना सही नहीं है। उधर, भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने इसे शरारती तत्वों का घटिया कारनामा करार दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने भाजपा की आपसी फूट का नतीजा बताया है। आजाद प्रत्याशी भी इस पर खूब चटकारे ले रहे हैं।
विज्ञापन