{"_id":"3623f6b451d7e317723992900e8c13de","slug":"fate-programm-at-rkmv","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएमवी में 28 जून को होगी फेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएमवी में 28 जून को होगी फेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
आरकेएमवी में 28 जून को ओल्ड आरकेएमवीयन एसोसिएशन की ओर से फेट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने बताया कि फेट में आरकेएमवी की पूर्व छात्राएं हिस्सा लेंगी। इन्हें खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।
इनके अलावा कॉलेज की वर्तमान छात्राएं उनके अभिभावक और शिमला शहर के सामान्य नागरिक भी हिस्सा ले पाएंगे।
इसके अलावा शिमला शहर में आने वाले सैलानियों को भी इस फेट में जाने का मौका मिलेगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही है।
फेट को सफल बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विभिन्न सगठनों की कार्यकर्ता भी फेट कार्यक्रम के लिए सहयोग दे रही हैं।