{"_id":"67473406647c917e6600f686","slug":"farmers-will-have-to-pay-rs-3675-for-one-potato-seed-shimla-news-c-19-sml1001-446899-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किसानों को एक आलू बीज \nके चुकाने होंगे 36.75 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किसानों को एक आलू बीज के चुकाने होंगे 36.75 रुपये
विज्ञापन
केंद्रों में कुफरी ज्योति बीज की बिक्री शुरू
कृषि विभाग 25 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवा बीज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के किसानों को इस वर्ष आलू बीज 36.75 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिलेगा। किसानों को 25 फीसदी अनुदान के साथ प्रति क्विंटल बीज के 3,675 रुपये चुकाने होंगे।
कृषि विभाग ने सभी विक्रय केंद्रों पर कुफरी ज्योति आलू का बीज उपलब्ध करवा दिया है। इस बार विभाग की ओर से 1400 क्विंटल आलू का बीज मंगवाया है। हालांकि दाम इस साल बीते वर्ष के समान ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आलू की यह किस्म 80 से 150 दिन में तैयार हो जाती है। इससे 150 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। आलू की कुफरी ज्योति बीज की रामपुर, टुटू और मशोबरा में सबसे ज्यादा मांग रहती है। हर साल बीज कृषि विक्रय केंद्रों में हाथोंहाथ बिक जाता है। यह बीज सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी फसल कम पानी में भी तैयार हो जाती है।
नजदीकी केंद्रों सेे करें खरीद
कृषि विभाग के उपनिदेशक अजब कुमार नेगी ने बताया कि किसानों को आलू का बीज 25 फीसदी अनुदान के साथ दिया जा रहा है। कहा कि बीज विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिया है। किसान इसे अपने नजदीकी विक्रय केंद्रों से जाकर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
-अजब कुमार नेगी, उप निदेशक, कृषि विभाग शिमला