फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers in Himachal Using Pesticides Which Are Banned in United States of America.

यूएसए में प्रतिबंधित दवाओं से हिमाचल में तैयार हो रही सब्जियां

Fri, 27 Nov 2015 09:34 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Himachal Using Pesticides Which Are Banned in United States of America.

हिमाचल में कीटनाशकों का प्रयोग कर उगाई जा रही सब्जियों व फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। इसका खुलासा आईआईटी मंडी के रिसर्च अध्ययन में हुआ है। आईआईटी के अध्ययन के अनुसार हिमाचल की सब्जियों व फलों में यूएसए में प्रतिबंधित कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


इन कीटनाशकों के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आईआईटी की ओर से जागरूकता फैलाई जा रही है। रिसर्च कार्य में यूएसए के तीन विद्यार्थियों ने भी काम किया है। आईआईटी के अध्ययन के अनुसार कीटनाशकों के प्रयोग कर उगाई जा रही सब्जियों व फलों को साधारण पानी से धोने के बाद भी इनका प्रभाव रहता है।

विज्ञापन

सब्जी या फलों को इस्तेमाल करने से पहले ऐसे साफ करें

Farmers in Himachal Using Pesticides Which Are Banned in United States of America.

आईआईटी शोधकर्ताओं ने बताया कि कीटनाशकों का प्रभाव कम करने के लिए थोड़ा सा सिरका पानी में डाला जाए। इस पानी से फलों व सब्जियों को धोया जाए। ऐसा करने से फलों व सब्जियों के सरफेस में कीटनाशकों का प्रभाव कम हो जाएगा। अध्ययन के लिए आईआईटी की टीम ने कुल्लू में किसानों से बातचीत कर सर्वे किया।

आईआईटी की टीम ने यहां से सब्जियों व फलों में कीटनाशकों के प्रयोग बारे जानकारी जुटाई। टीम ने मंडी, कुल्लू, सुंदरनगर, शिमला से सेब, केला, अंगूर, आम, पालक व टमाटर के करीब 50 सैंपल लिए। टीम ने इनकी लैब में जांच की। जांच के दौरान फलों व सब्जियों में यूएसए में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित (जिनका उपयोग केवल प्रमाणित लोग ही कर सकते हैं) 18 कीटनाशक पाए गए जिनकी भारत में बिक्री की जाती है।

शोधकर्ताओं ने दी ये सलाह

Farmers in Himachal Using Pesticides Which Are Banned in United States of America.

उक्त फलों व सब्जियों को सामान्य पानी से धोने पर कीटनाशक का प्रभाव कम नहीं हुआ। जबकि टीम द्वारा सिरकायुक्त पानी से फलों को धोने से कीटनाशक का प्रभाव कम हो गया। सूबे के लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में भी आईआईटी स्टूडेंट्स ने इस रिसर्च को प्रदर्शित किया और फलों व सब्जियों में कीटनाशक से बचने के लिए सिरकायुक्त पानी से धोने की सलाह दी।

डॉ पीसी रवि कुमार ने बताया कि रिसर्च के दौरान सब्जियों व फलों में यूएसए में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित 18 कीटनाशक पाए गए हैं। सिरकायुक्त पानी से कीटनाशक दवाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोग जागरूक होकर कीटनाशक के प्रभाव से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed