{"_id":"69c7e11be0e79d8f4208d82e","slug":"farmers-committee-asks-for-funds-for-the-atma-project-shimla-news-c-19-sml1002-697398-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किसान समिति ने आतमा \nप्रोजेक्ट के लिए मांगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किसान समिति ने आतमा प्रोजेक्ट के लिए मांगे पैसे
विज्ञापन
विभाग के बसंतपुर कार्यालय में हुई बैठक
लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। किसान सलाहकार समिति कृषि विभाग बसंतपुर की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बेसरदास हरनोट ने की।
समिति ने केंद्र सरकार द्वारा पोषित आतमा प्रोजेक्ट के लिए धनराशि मुहैया करवाने की मांग की। समिति अध्यक्ष बेसरदास हरनोट ने कृषि विभाग बसंतपुर कार्यालय के मरम्मत कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। संबंधित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. यादविंद्र सैनी, एडीओ यशपाल वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष कर्मचंद, खंड तकनीकी प्रबंधक भिष्मा नेगी, कृषक सलाहकार समिति के सदस्य ज्योतिका वर्मा, देसराज, खेमचंद कश्यप और एटीएम प्रतीक्षा शर्मा सहित कई अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।