फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers and gardeners are shocked by the increase in the prices of NPK fertilizers.

Shimla News: किसानों-बागवानों को झटका एनपीके खाद के दामों में वृद्धि

Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers and gardeners are shocked by the increase in the prices of NPK fertilizers.
प्रति बोरी 75 रुपये अधिक चुकाने होंगे दाम
विज्ञापन

सेब, नाशपाती, आड़ू की बागवानी में भी होती है इस्तेमाल
भारती शर्मा
शिमला। किसानों और बागवानों को रबी सीजन में महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। खेती और बागवानी में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले एनपीके 16-16-16 उर्वरक (खाद) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। दामों में प्रति बोरी 75 रुपये की बढ़ोतरी से किसानों की उत्पादन लागत में इजाफा होना तय माना जा रहा है।


हिमफेड के माध्यम से वितरित किए जाने वाले इस उर्वरक की 50 किलो की बोरी जो पहले 1,675 रुपये में उपलब्ध थी अब 1,750 रुपये की हो गई है। इसके अलावा हिमफेड के सेंटरों पर यूरिया 266.50 रुपये (45 किलो), एनपीके 12-32-16 की 50 किलो की बोरी 1900 रुपये और एमओपी की बोरी 1800 रुपये में मिल रही है। बागवानों का कहना है कि सेब, नाशपाती, आड़ू और अन्य सब्जियों की खेती में संतुलित उर्वरक के रूप में एनपीके 16-16-16 की अहम भूमिका है। फलदार पौधों की अच्छी पैदावार और उत्पादन के लिए इसका नियमित उपयोग किया जाता है, इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम समान मात्रा में पाया जाता है। इसकी वजह से रबी सीजन में इसकी ज्यादा मांग होती है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब पहले से ही खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। बीज, कीटनाशक, डीजल, मजदूरी और सिंचाई से जुड़े खर्चों में पहले ही इजाफा हो चुका है। ऐसे में उर्वरकों के दाम बढ़ना किसानों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article