फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmer Killed in Firing at Rajgarh, Sirmaur.

गोली लगने से किसान की मौत, हत्या का केस दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ Updated Sat, 08 Apr 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer Killed in Firing at Rajgarh, Sirmaur.

थाना राजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत शाया सनौरा में जानवरों से फसल की रखवाली करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। वीरवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, गोली गलती से लगने की भी आशंका जताई जा रही है लेकिन रखवाली के लिए साथ गए एक व्यक्ति के फरार होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मौके पर शव से कुछ दूर पड़ी एक टोपीदार बंदूक भी बरामद की है। यह बंदूक किसकी है, क्या इसी से फायर हुआ है इसकी जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार कोटली शकैन गांव के भीमसिंह (45) को अपने खेतों में फसल की रखवाली के दौरान गोली लग गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह जंगली जानवर शैल (परकुपाईन) से फसल की रखवाली करने गए थे। उसके साथ गांव के कुछ और व्यक्ति भी थे। रात को अचानक गोली चलकर उसके दाहिने कंधे पर लग गई जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से सुभाष फरार हो गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली गलती से लगी या फिर यह सुनियोजित हत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक भीम सिंह के पुत्र अनमोल ने पुलिस को बताया कि उसने रात को गोली चलने की आवाज सुनी तो वह घर से बाहर बरामदे में आया। उसने खेतों में हलचल देखी। उसने यह सोचा शायद शैल मारने के लिए किसी ने गोली चलाई होगी।

लिहाजा वापस आकर वह सो गया। सुबह जब घर के लोग बाहर गए तो खेतों में भीम सिंह का शव पड़ा था। डीएसपी ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और छानबीन प्रारंभ कर दी है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया गया। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि सुभाष मौके से फरार है। इसलिए उसके खिलाफ भादंसं की धारा  302 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed