फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   farmer death in mandi

किसान की जरा सी चूक जिंदगी पर पड़ी भारी, गंवा बैठा जान

Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
farmer death in mandi

किसान की जरा सी चूक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। खेतों में बिना मास्क के कीटनाशक का छिड़काव करने से किसान की मौत हो गई। मामला‌ हिमाचल के मंडी जिले का है। सरकाघाट उपमंडल के दरकोहली गांव में एक व्यक्ति की खेतों में बिना मास्क के कीटनाशक का छिड़काव करने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दरकोहली गांव के ज्ञान चंद (52) ने सुबह खेतों में खरपतवार के खात्मे को कीटनाशक का छिड़काव किया। इसके बाद वह घर वापस आ रहा था कि रास्ते में तबीयत बिगड़ गई और गिर गया। गांव के लोगों ने ज्ञान चंद को उठाया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन ज्ञान चंद को नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञान चंद का इलाज शुरू किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार ज्ञान चंद ने कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त मास्क नहीं पहना था। इससे उसे कीटनाशक की गैस लग गई है। किसान की जरा से चूक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed